फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हड़ताल 12 से, नरमा-कपास की बोली का करेंगे विरोध

Fri, 09 Feb 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। दि एसोसिएशन आढ़तियान की 12 फरवरी सोमवार से सिरसा मंडी में नरमा-कपास बोली का विरोध करते हुए हड़ताल शुरू की जाएगी। यह निर्णय एसोसिएशन ने वीरवार को हुई बैठक में लिया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान मनोहर मेहता ने की। यह हड़ताल कॉटन मिलर्स से जीएसटी को लेकर चल रहे विवाद का कोई समाधान न होने पर की जा रही है।
विज्ञापन

प्रधान मनोहर ने कहा कि कॉटन मिलर्स से जीएसटी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको हल करने का हरसंभव प्रयास एसोसिएशन की ओर से किए गए लेकिन मिलर्स की ओर से कोई सार्थक जवाब नहीं मिला। इस विवाद को सुलझाने के लिए 3-4 बार मिलर्स के मालिकों से मार्केट कमेटी के सचिव की उपस्थिति में बैठकें हुई लेकिन मिलर्स मालिक अपनी जिद पर अड़े रहे।
प्रधान ने बताया कि उन्होंने इस बारे में एसोसिएशन की ओर से जीएसटी विभाग के डीटीसी से मुलाकात की थी। डीटीसी ने जल्द ही कॉटन मिलर्स मालिकों के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया था, मगर अभी तक कोई बैठक नहीं हुई है। इसलिए एसोसिएशन को हड़ताल का फैसला लेना पड़ा। बैठक में सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन, सह सचिव महावीर शर्मा, उपप्रधान सुशील कस्वां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नरमा-कपास के अलावा अन्य जींस की होगी बोली


प्रधान ने बताया कि सोमवार से मंडी में नरमा-कपास की बोली पूर्ण रूप से बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से मार्केट कमेटी कार्यालय के आगे धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में नरमा-कपास के अलावा सभी जींस की बोली नियमानुसार होगी। प्रधान ने सभी आढ़तियों से अपील करते हुए कहा कि वे नरमा व कपास किसी भी अनुचित तरीके से जैसा की सीधा-फ़ैक्ट्रियों में या अन्य किसी भी तरीके से बेचने का प्रयास ना करें। इसे रोकने के लिए सभी आढ़तियों के सहयोग से टीमों का गठन कर दिया गया है जो इस पर निगरानी रखेंगी। अगर कोई फैक्ट्री मालिक सीधा नरमा-कपास लेता पाया गया तो उसकी शिकायत जीएसटी विभाग को लिखित में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें