फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नए संकल्प पत्र में भाजपा ने शामिल कीं पुरानी घोषणाएं

Thu, 19 Sep 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
झींगा
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में सिरसा के किसानों की जरूरतों को प्रमुखता से शामिल किया है। इनमें किन्नू आधुनिक प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग प्लांट स्थापित करने और सफेद झींगा मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक्सीलेंस सेंटर बनाने की घोषणा की है। आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले किसानों की मांगों को घोषणा पत्र का हिस्सा बनाकर भाजपा ने उनको साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन




भाजपा के संकल्प पत्र में जिन दो मांगों को शामिल किया गया है, इनकी सिरसा के किसान लंबे समय से मांग करते रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने भी यह मांगें आई थी और उन्होंने भी इसकी घोषणा भी की थी। भाजपा में रहते हुए पूर्व मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने भी ये इन दोनों मांगों को प्रमुखता से उठाया था। संवाद

आधुनिक प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग प्लांट



डबवाली जोन में किन्नू का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, अहमदाबाद, कोलकाता समेत देश के बड़े शहर में सिरसा के किन्नू की मांग है। इसके चलते आधुनिक प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग प्लांट स्थापित करने की मांग यहां के किसान उठा रहे थे ताकि किन्नू को कम दामों पर न बेचना पड़ा। सिरसा में 30 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर किन्नू के बाग है।
विज्ञापन


-

सफेद झींगा मछली पालन



सफेद झींगा मछली पालन में सिरसा का नाम प्रदेश में पहले स्थान पर आता है। इसे इन लैंड एग्रीकल्चर कहते हैं। वर्ष 2023 के आंकड़ों के अनुसार 1500 से 1600 एकड़ जमीन पर इसका उत्पादन किया जा रहा है। मौजूदा समय में सफेद झींगा पालन से 420 किसान जुड़े हुए हैं। अक्टूबर 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव चोरमार का दौरा किया था। उन्होंने चोरमार में प्रोसेसिंग यूनिट और मॉडल सेंटर बनाने की घोषणा की थी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने इसे जिले के संकल्प पत्र में रखकर अपनी घोषणा को पूर्ण करने की दिशा में कार्य किया है।

ऐलनाबाद, बड़ागुढ़ा, ओढां व चोपटा ब्लॉक में होता है झींगा पालन



सिरसा जिले के ऐलनाबाद, बड़ागुढ़ा, ओढां व चोपटा ब्लॉक में झींगा पालन किया जाता है। मुख्य रूप से सिरसा बेल्ट में सफेद झींगा व परंपरागत मछली पालन होता है। ओटू हेड का 69 लाख 45 हजार 200 रुपये का टेंडर एक साल का हुआ है। अधिकारियों के अनुसार सफेद झींगा की सप्लाई आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल गुजरात में जाती है। मछली की सप्लाई दिल्ली, लुधियाना, पानीपत आदि मार्केट में होती है। पिछले दो वर्षों में भले ही उत्पादन और रेट में कमी देखने को मिली थी। इस वर्ष उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है और किसानों को बेहतर रेट सफेद झींगा का मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें