फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरसाई कमल में आज मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस

Sun, 05 Apr 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा-अर्चना कर पार्टी ध्वज की पूजा और ध्वजारोहण किया जाएगा
विज्ञापन

फोटो-7
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भाजपा परिवार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए सरसाई कमल पार्टी कार्यालय को सजाया गया है।

जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल हवन यज्ञ से होगी। इसमें संगठन की उन्नति, राष्ट्र की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की जाएगी। इसके पश्चात पूजा-अर्चना कर पार्टी ध्वज की पूजा और ध्वजारोहण किया जाएगा। यह आयोजन पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष ने बताया कि संगठनात्मक स्तर पर राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी का विस्तार निरंतर जारी है। हरियाणा में भी संगठन मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी असली ताकत है जिसके समर्पण से संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लें। साथ ही स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें