फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Thu, 21 Dec 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गांव नेजियाखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर फेरी लगाने वाले व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना नाथूसरी चोपटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई का बयान दर्ज करके अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सिरसा की बाजीगर बस्ती निवासी 50 वर्षीय बंसी लाल मोटरसाइकिल पर फेरी सामान बेचता था। बुधवार को वह फेरी लगाने नाथूसरी चोपटा गया हुआ था। रात को वापस सिरसा लौटते समय गांव नेजियाखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और बंसीलाल को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और घरवालों को सूचित किया। जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह का कहना है कि मृतक के बड़े भाई भागीराम का बयान दर्ज करके अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें