सिरसा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय परिसर सिरसा, डबवाली व ऐलनाबाद में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसके लिए छह बेंच का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जिला विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने बताया कि सिरसा में अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट सुमित गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजन वालिया, सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुनीष नागर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रिचू राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करेंगे।
डबवाली में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, डबवाली सुमन पटलेन तथा ऐलनाबाद में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रतीत सिंह सुनवाई करेंगे। संवाद