फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स की हकीकत जानी

Fri, 27 Feb 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हुडा सेक्टर  19 के हाउसिंग बोर्ड के लोगों का दर्द सुनते हुए चेयरमैन वीर शांति स्वरूप। स्वयं 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हुडा सेक्टर-19 स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स में व्यापक स्वच्छता एवं सीवरेज को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान चेयरमैन वीर शांति स्वरूप के साथ साथ जन स्वास्थ्य विभाग, हुडा और नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। चेयरमैन ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर पर हर व्यवस्था उनके लिए करेंगे।
अभियान के दौरान जहां नगर परिषद की टीमों ने सफाई की। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने साथ 6 जेटिंग मशीन लेकर आए थे। उन्होंने जेटिंग मशीन से सभी सीवरेजों की सफाई करवाई। पूरी तरह से सीवरेज लाइन खोली ताकि गंदा पानी फ्लैट एरिया में न फैले।
विज्ञापन

वहीं, लोगों ने इस दौरान चेयरमैन के समक्ष अपना दुख प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें यहां स्थापित ही नहीं किया जाता तो वे थेहड़ पर ही अच्छे थे। वहां पर कम से कम इस तरह के हालात में जीना तो नहीं पड़ता। राजनीतिक लोगों ने 100-100 गज के प्लाट देने के लालच में मुख्यमंत्री के समक्ष हमें यहां पर भिजवा दिया। अब वोट लेने के लिए तो आ जाते हैं, हमारी सुध लेने के लिए कोई नहीं आता है। हमें यहां पर घुट-घुटकर जीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि वह अपने स्तर पर हर व्यवस्था करेंगे। क्योंकि वे सभी लोग उनके वार्ड से आते हैं। कई को वह स्वयं अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए उन्हें दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें