फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नया सत्र शुरू होने से पहले 7 बाल वाटिका बनेगी मॉडल, विभाग ने शुरू की तैयारियां

Wed, 26 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में स्थापित बाल वाटिकाओं को जल्द ही शिक्षा विभाग मॉडल बनाने जा रहा है। जिसकी तैयारियां विभाग ने शुरू कर दी हैं। जिसके लिए जल्द ही बजट जारी किया जाएगा। जिले के प्रत्येक खंड में 1 बाल वाटिका को मॉडल बनाया जाएगा। इस दौरान सात बाल वाटिकाएं माॅडल बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की बुनियाद मजबूत करने के लिए बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विषय समझाने पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर हर खंड में एक बाल वाटिका को मॉडल के तौर पर तैयार किया जाएगा। जिले के सातों खंडों में एक - एक बाल वाटिका को माॅडल बनाया जाएगा। जिले में सात खंड हैं। प्रत्येक खंड में एक बाल वाटिका को मॉडल बनाया जाएगा। इसमें बच्चों की रचनात्मक और कौशल सोच विकसित करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

इसके लिए 35 लाख रुपये का बजट जारी होगा। प्रत्येक खंड को 5 लाख रुपये का बजट जारी किया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा इस पहल को शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन बाल वाटिकाओं का निर्माण 31 मार्च तक जिलास्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




ये सुविधाएं दी जाएंगी

ये मॉडल बाल वाटिकाएं विशेष शिक्षण केंद्र 3 से 6 वर्ष के बच्चों को समग्र शिक्षा अनुभव प्रदान करेंगी। इनमें उचित आधारभूत संरचना जैसे कि नामित कक्ष, फर्नीचर, झूले, अक्षर कार्ड, सैंड पेपर कार्ड, मिट्टी, आकार पहचान के लिए ब्राउन सीढ़ियां, रोल-प्ले के लिए मास्क आदि निर्देशानुसार, बाल वाटिकाओं के विकास के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। बच्चों के लिए एक पोषित शिक्षण वातावरण तैयार किया जाएगा। बच्चों की रचनात्मकता और सामाजिक कौशल को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।



ओरिएंटेशन कार्यक्रम का होगा आयोजन

इन मॉडल बाल वाटिका के लाभों से परिचित कराने के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, ताकि अभिभावक अपने बच्चों को इन केंद्रों में भेजने के लिए प्रेरित हो। यह पहली बार है जब राज्य के प्रत्येक जिले के प्रत्येक ब्लॉक में मॉडल बाल वाटिकाएं खोली जा रही हैं।






जिले में 7 बाल वाटिकाओं को मॉडल बनाया जाएगा। विभाग ने प्रत्येक बाल वाटिका के लिए पांच लाख रुपये का बजट जारी किया है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को एक समृद्ध पूर्व प्राथमिक शिक्षा अनुभव प्रदान करना है। योजना के तहत टीएलएम के माध्यम से बच्चों के अनुभव को और अधिक रोचक बनाया जाएगा। -डॉ. कपिल देव, जिला समंवयक, एफएलएन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें