फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आदिपुरुष फिल्म के विरोध में बजरंग दल ने शहर में निकाला रोष मार्च

Tue, 20 Jun 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सुभाष चौक पर प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल के सदस्य।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आदिपुरुष फिल्म को लेकर अब लोगों में विरोध बढ़ता जा रहा है। फिल्म का लाइसेंस रद्द करने व सिनेमा हॉल में चलाने पर बैन लगाने को लेकर मंगलवार को भी बजरंग दल के सदस्यों ने बाजारों में रोष मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने शहर थाना प्रभारी को ओएचएम के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर शिकायत भी दी है। इसके बाद डीएसपी को भी इस संबंध में शिकायत देकर जल्द ही कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बजरंग दल के सभी सदस्य दल के नगर सह संयोजक अरविंद भारद्वाज की अध्यक्ष में शहर के सुभाष चौक पर एकत्र हुए। सदस्यों ने सेंसर बोर्ड, फिल्म डायलॉग लिखने वाले व निर्माता के खिलाफ रोष प्रकट किया। नारेबाजी करते हुए सभी सदस्य शहर थाना के समक्ष पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि आदिपुरुष फिल्म अब धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। फिल्म में लंका दहन के समय महाबली हनुमान की पूंछ को आग लगाई जाती है, तो मेघनाथ की भूमिका में एक अभिनेता द्वारा कहा जाता जली अभी तो और जलेगी। वहीं भगवान राम, सीता माता व हनुमान के भी रोल गलत दिखाए गए हैं। इसमें डायलॉग भी गलत बोले गए हैं। धार्मिक फिल्म को अब गलत तरीके प्रस्तुत किया जा रहा है, जोकि कभी भी सहन नहीं किया जाएगा। फिल्म के नाम पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। सभी सदस्य प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक से भी मिलने के लिए पहुंचे। यहां पर डीएसपी अजैब सिंह को शिकायत दी और ओएमएच के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें