फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में शुरू होगा बी-फार्मेसी कोर्स, फार्मेसी काउंसिल के पास भेजा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। फार्मेसी के क्षेत्र में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में जल्द बी-फार्मेसी का कोर्स शुरू होगा। इसके लिए मंजूरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीडीएलयू प्रशासन ने कोर्स शुरू करने के लिए फार्मेसी काउंसिल के पास आवेदन भेजा है। जल्द ही टीम निरीक्षण करेगी। इसके बाद संसाधनों की समीक्षा कर रिपोर्ट बनाएगी और कोर्स शुरू करने संबंधित फैसला लेगी।
विज्ञापन

जिले में फार्मेसी का कोर्स करने के लिए कोई सरकारी संस्थान नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को निजी संस्थानों में दाखिला लेना पड़ता है। सीडीएलयू प्रशासन ने योजना बनाई है कि बी-फार्मेसी का कोर्स शुरू किया जाए। इसके लिए एकेडमिक प्लानिंग बोर्ड की बैठक हुई और बोर्ड ने अनुशंसा की। अब उक्त कोर्स शुरू करने के लिए डीन ऑफ एकेडमिक प्रो. सुरेश गहलावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. गहलावत को विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारी परिषद दे चुकी अनुमति
एकेडमिक प्लानिंग बोर्ड की बैठक के बाद प्रस्ताव तैयार हुआ। इस प्रस्ताव को सीडीएलयू की कार्यकारी परिषद अनुमति दे चुकी है। इसके लिए सीडीएलयू में विभाग भी शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक भवन स्थित सी-विंग में फार्मेसी विभाग स्थापित किया गया है। इसमें एक कक्षा कक्ष, एक कार्यालय, चार लैब स्थापित कर दी गई हैं। अब सीडीएलयू प्रशासन की ओर से फार्मेसी काउंसिल के पास आवेदन भेजा जा रहा है। फार्मेसी काउंसिल की टीम सीडीएलयू कैंपस पहुंचकर विभाग का निरीक्षण करेगी। संसाधनों की जांच कर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि बी-फार्मेसी 60 सीटों के साथ शुरू होगी।
विज्ञापन


दो और कोर्स होंगे शुरू, विभाग स्थापित
सीडीएलयू में नए शिक्षा सत्र से दो और नए कोर्स शुरू होंगे। इनमें एमए साइकोलॉजी और एमए राजनीतिक विज्ञान शामिल हैं। दोनों विभाग स्थापित कर दिए गए हैं। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब नए शिक्षा में दाखिला के दौरान इन विभागों में भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बता दें कि पहले उक्त डिग्री करने के लिए कॉलेजों में जाना पड़ता था। अब विश्वविद्यालय कैंपस में ही विभाग शुरू कर दिए गए हैं।

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने देशभर के विश्वविद्यालयों से बी-फार्मा तथा अन्य फार्मेसी के पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पांच मई है। सीडीएलयू ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली है और यथाशीघ्र आवेदन कर दिया जाएगा। जैसे ही फार्मेसी काउंसिल से मंजूरी मिलेगी बी-फार्मा पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय में शुरू कर दिया जाएगा। -प्रो. एसके गहलावत, डीन ऑफ एकेडमिक, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें