फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रातों रात बस स्टैंड के समक्ष चौक का निर्माण कर किया नामकरण

Mon, 01 May 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बस स्टैंड के समक्ष लोहे की ग्रिल के साथ लगाई गई मास्टर साहब कांशीराम की प्रतिमा । 
विज्ञापन
सिरसा। शहर के हिसार रोड स्थित बस स्टैंड के समक्ष बिना अनुमति के कुछ लोगों ने रातों-रात चौक की स्थापना कर उसका नामकरण कर दिया। चौक पर मास्टर साहब कांशीराम की प्रतिमा स्थापित की गई और भीम आर्मी का झंडा लाग हुआ है। सोमवार सुबह मामले की जानकारी मिली तो प्रशासन हरकत में आया। अभी प्रतिमा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ व हटाने का कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शहर के बरनाला रोड, हिसार रोड, मिनी बाइपास रोड सहित अन्य कई स्थानों पर अलग-अलग संस्थाओं व सामाजिक संगठनों की ओर से चौक स्थापित किए गए हैं। इनमें से कई चौक बिना ही अनुमति के बनाए गए हैं। ऐसे में रविवार रात को शहर के हिसार रोड स्थित बस स्टैंड के समक्ष भी चौक स्थापित कर दिया। यहां पर ग्रिल के साथ ही लोहे की एंगल लगाकर वहां पर भीम आर्मी का झंडा लगाया गया है और मास्टर साहब कांशीराम की प्रतिमा लगाई गई है। सुबह मामले की सूचना अधिकारियों को मिली तो प्रशासन हरकत में आया है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से चौक हटाने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें