फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता व सतर्कता ही सबसे बड़ा शस्त्र : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। साइबर अपराधी अपराध करने के हर दिन नए नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन के जागरूक होने से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बचा जा सकता है। डबवाली पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन की ओर से साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डबवाली ने बताया कि आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता हैं। साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता व सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।
इस प्रकार साइबर अपराध से बच सकते हैं :
- अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड न करें
- किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नंबर को किसी के साथ शेयर न करें
विज्ञापन

- किसी अपरिचित नंबर से आपके पास फोन मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर क्लिक न करें
- नेटवर्क को 5 जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले से सुरक्षित रहें
- अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी के रूप में प्रयोग कर धोखाधडी कर रहे हैं, सावधान रहें
विज्ञापन

- व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नंबर से आई किसी भी प्रकार की वीडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव न करें
- ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें