फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान सिरसा विधायक की गाड़ी का शीशा तोड़ने का प्रयास, 31 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। उपचुनाव में प्रचार के दौरान सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के काफिले का पीछा कर डंडे मार गाड़ी के शीशे तोड़ने का प्रयास करने और हुड़दंगबाजी करने पर ऐलनाबाद पुलिस ने एक नामजद सहित 31 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाजपा आईटी सेल की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ऐलनाबाद में जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक गोपाल कांडा के काफिले का कई प्रदर्शनकारियों ने पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधायक कांडा को साथ हुड़दंगबाजी करने, डंडों से गाड़ियों के शीशे तोड़ने की कोशिश करने, गालियां देने व चेतावनी दी। जिसके बाद ऐलनाबाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह सहित 30 अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आईटी सेल की शिकायत पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भादंसं की धारा 127, 147, 149, 294, 341, 427, 506, 509 व 511 के तहत अभियोग दर्ज है।
गुरुद्वारे में भी हाथापाई करने पर भी 25 किसानों पर हो चुका है मामला दर्ज
इससे पहले भी ऐलनाबाद गुरुद्वारे में भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा और कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई करने और धक्का मारने के मामले में ऐलनाबाद पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुद्वारे में भाजपा प्रत्याशी के साथ हाथापाई करने के मामले को लेकर किसान नेताओं ने भी इस पर निंदा जताई थी और भविष्य में चढ़ूनी ग्रुप की ओर से इस तरह का विरोध न करने का आह्वान किया था।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं को मौजूखेड़ा में किसानों ने नहीं करने दिया प्रवेश
चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने कई गांवों का दौरा किया। प्रचार करने के लिए भाजपा प्रत्याशी गांव मौजूखेड़ा में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका पहले ही विरोध करना शुरू कर दिया और उन्हें गांव में एंट्री नहीं करने दी। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी वापस लौट आए। वहीं अन्य कई गांवों में भी किसानों ने भाजपा प्रत्याशी को काले झंडे भी दिखाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें