फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घुकांवाली में हेरोइन बरामदगी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, दांत से एएसआई का अंगूठा काटा, दंपती और दो बेटों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव घुकांवाली में हेरोइन बरामदगी के लिए गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने एएसआई विजय कुमार से हाथापाई करते हुए उनके हाथ के अंगूठे को दांतों से काट लिया जिससे वह घायल हो गए। घायल एएसआई को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ओढ़ां थाने के एएसआई विजय कुमार अपनी टीम के साथ गांव घुकांवाली में केवल सिंह उर्फ केली के घर हेरोइन बरामदगी के लिए पहुंचे थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 7 ग्राम 52 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि उसने एएसआई विजय कुमार के अंगूठे को काट लिया। आरोपी की पत्नी सुखप्रीत कौर व बेटों मनवीर और युद्धवीर पर भी पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट का आरोप है। पुलिस ने केवल सिंह उर्फ केली, उसकी पत्नी सुखप्रीत कौर व बेटे मनवीर और युद्धवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें