फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आईटीआई के विद्यार्थी पर धारदार हथियारों से हमला, गंभीर

Mon, 02 Feb 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रानियां में द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रानियां में द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत गांव ढुडियांवाली के पंकज पर करीब आठ-दस युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पंकज को हाथ, पैर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। वह अभी अस्पताल मेंं उपचाराधीन है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित पंकज ने बताया कि वह आईटीआई में पढ़ता है। बीते दिन जब वह आईटीआई में पेपर देने गया था तो अमन नाम के एक युवक ने उसे जाति संबंधी गालियां व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। लेकिन उसने उनकी बातों को नजरअंदाज कर पेपर देने चला गया। जब वह पेपर देकर बाहर निकालता तो आईटीआई के बाहर अमन सहित करीब आठ से दस युवक मौजूद थे। जिन्होंने उसके बाहर आते ही जाती संबंधी गालियां दीं। जब वह जान बचाने के लिए खेतों की तरफ कच्चे रास्ते से भागा। हमलावरों ने उसे अकेले खेत की एक ढाणी में घेर लिया और तेजधार हथियार से मेरे सिर, हाथों व पैरों पर कई वार किए। उसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देखकर भाग निकले। इस दौरान अजय ने वाहन का प्रबंध कर उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंकज की शिकायत पर अमन सहित अन्य आठ से दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें