फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एनडीपीएस एक्ट के तहत 56 आरोपियों को दबोचा

Mon, 02 Feb 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली पुलिस ने जनवरी में चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि जनवरी माह में नशा तस्करों के खिलाफ 31 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 474.497 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 29 किलो 752 ग्राम डोडा-चूरा पोस्त और 600 प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं।

आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्राथमिकी दर्ज कर 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 214.25 लीटर अवैध शराब तथा 60 लीटर लहन जब्त की गई। चोरी के मामलों में 15 वारदात सुलझाई गईं और 19 आरोपियों को काबू किया गया, उनसे नकदी, आभूषण और वाहन बरामद हुए। आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियोग में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया गया। जुआ अधिनियम के तहत सट्टा खाईवाली के आरोपी को भी गिरफ्तार कर नकद राशि बरामद की गई।
विज्ञापन


अभियान में 7 उद्घोषित व्यक्ति, 1 पीओ और 2 बेल जंपरों को भी गिरफ्तार किया गया। मेडिकल नशे पर कार्रवाई करते हुए 83,995 नशे में प्रयुक्त प्रतिबंधित दवाएं और 31,465 कैप्सूल बरामद किए गए। इसमें एक मेडिकल स्टोर सील किया गया और छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सीमावर्ती राज्यों राजस्थान और पंजाब से आने वाले वाहनों और लोगों की सख्ती से जांच की गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चौक-चौराहों, संदिग्ध मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर नाकाबंदी, चेकिंग और पैदल गश्त कर पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें