फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धोलपालिया में किसान पर लाठी-डंडों से हमला, दो मोबाइल फोन तोड़े

Mon, 26 Oct 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरमा चुगाई के लिए मजदूर लेने जा रहा था, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव धोलपालिया में खेत के रास्ते के लिए विवाद में कुछ लोगों ने एक किसान के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर से उसकी बाइक में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ ऐलनाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में गांव धोलपालिया निवासी 44 वर्षीय रतनलाल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 24 अक्तूबर की सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर वह अपनी ढाणी से नरमा चुगाई के लिए मजदूर लेने बाइक पर जा रहा था।
विज्ञापन

जब वह पाला राम के खेत के पास पहुंचा तो गांव का हंसराज ट्रैक्टर लेकर आया और उसे बाइक हटाने के लिए कहा। आरोप है कि हंसराज ने रास्ते से बाइक नहीं हटाने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी दी और अपने नए ट्रैक्टर से उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद हंसराज के बेटे वीरेंद्र ने डंडे से उसपर हमला कर दिया। हंसराज ने भी ट्रैक्टर से उतरकर लाठी से हमला किया। इसी दौरान जयचंद ने भी उस पर लाठी से वार किए। इसके बाद हंसराज के परिवार के लोग अन्य लोग पहुंचे और उससे मारपीट करने लगे।
रतनलाल ने बताया कि शोर सुनकर उसकी पत्नी तारावंती और बेटा पवन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। मारपीट के दौरान हंसराज और वीरेंद्र ने उसके एक कीपैड और एक स्क्रीन वाले मोबाइल फोन को तोड़ दिया।
घर लौटते समय आरोपियों ने रास्ता रोककर दोबारा मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बेटे पवन ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस को आते देखकर आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

घायल रतनलाल को उसके भतीजे सुभाष चंद्र ने अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी ललित कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें