फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले की आशा कार्यकर्ताओं को एड्स के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल के प्र​शिक्षण ​शिविर में भाग लेती हुई आशा वर्कर व स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में जिलेभर की आशाओं ने एचआईवी के बारे में जागरूकता कार्यशाला में भाग लिया। नागरिक अस्पताल के प्रशिक्षण शिविर में हुई इस कार्यशाला में आशा वर्करों को सघन एचआईवी एड्स एवं एसटीआई के प्रति जागरूक किया गया। पवन कुमार ने एचआईवी के कारणों, लक्षण एवं उपचार के बारे में सभी आशाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके तहत सभी आशा वर्करों को इसके उपचार व इलाज संबंधी टोल फ्री नंबर के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों को ग्रामीण स्तर पर गावों में घर - घर जाकर एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाने के बारे में भी बताया गया है। क्षय विभाग के आईसीटीसी काउंसलर कमल निर्वाण ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से एचआईवी एवं एसटीआई के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 12 अगस्त, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पंचकूला में इस सघन एचआईवी जागरूकता अभियान की शुरुआत की थी। इसमें सभी जिलों में 10 अक्तूबर 2025 तक विभिन्न विभागों के साथ मिलकर जिले के सभी गांवों में चलाए जाने का निर्णय लिया गया।

एचआईवी के बारे में समाज में अनेकों तरह की भ्रांतियां

काउंसलर कमल ने बताया कि एचआईवी के बारे में जो समाज में फैली भ्रांतियों को सभी स्वास्थ्य स्टाफ के साथ मिलकर जागरूकता फैलाकर ही खत्म किया जा सकता है। क्योंकि एचआईवी के बारे में समाज में अनेकों तरह की भ्रांतियां हैं, जिनको समाज के लोगों के बीच बैठकर की खत्म किया जा सकता है। इसके लिए ग्राउंड स्तर पर काम करने वाली आशा वर्करों को लोगों को बीच जाकर काम करना होगा और इस पर आमजन को जागरूक करना होगा। वहीं, इसके साथ नेत्र विभाग से राहुल ने नेत्र दान एवं अर्श काउंसलर कमल कक्कड़ ने किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला आशा समन्वयक अनिल मलिक एवं अन्य खंडों के आशा समन्वयक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें