फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 24,300 प्रतिबंधित नशे की गोलियों सहित युवक गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। सीआईए सिरसा ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांव मत्तड़ निवासी दिलबाग सिंह को 24,300 प्रतिबंधित नशे की गोलियों सहित सोमवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नशे के दवाइयों का भंडारण कर रहा है। टीम ने गांव मत्तड़ में दबिश दी और संदिग्ध के ठिकाने पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को दिलबाग सिंह के कब्जे से कुल 24,300 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। ड्रग इंस्पेक्टर केशव वशिष्ठ की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध ड्रग एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंधित दवाइयों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी, किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चित्र: नशीली गोलियों सहित आरोपी दिलबाग सिंह____पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें