फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने संभाला मोर्चा

Mon, 22 Feb 2016 12:13 AM IST
सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विभिन्न स्थानों पर जाम लगाकर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए शनिवार रात को सेना की टुकड़ियां सिरसा पहुंच गई। रविवार दोपहर को सेना ने फ्लैग मार्च निकालना शुरू किया। सेना की गाड़ियां देखकर शहरवासियों में असुरक्षा की  भावना दूर हुई।
विज्ञापन




रात को जब सेना की गाड़ियां सिरसा शहर में प्रवेश करने लगी तो जाट आंदोलनकारियों ने उनको रोक दिया। इसके बाद गाड़ियों का काफिला दूसरे रास्ते से शहर में घुसा। रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में जाम लगाकर सड़क पर बैठे आंदोलनकारियों के पास खड़ी रही।


प्रदेश के अन्य जिलों से आ रही हिंसक झड़पों व आगजनी की सूचनाओं से कारोबारी व आम जनता काफी चिंतित थी। सेना के फ्लैग मार्च के बाद शहरवासियों में विश्वास जगा कि सिरसा में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। सेना के जवानों ने  शहर में शहीद भगत सिंह स्टेडियम से महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड, ओवर ब्रिज, डेरा सच्चा सौदा, गत्ता मिल, थेड़ मोहल्ला, गोशाला मोहल्ला, मटका चौक, पटेल चौक, रानियां चुंगी, तकनीकी संस्थान रोड, शिव चौक, सांगवान चौक, नगर पालिका कार्यालय, बाल भवन रोड  में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 सिरसा में सेना का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष चौहान कर रहे हैं। फ्लैग मार्च के दौरान उन्हेें जनता को विश्वास दिलाया कि सिरसा में अमन बना रहेगा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें