फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई @316, मंलगवार की तुलना में 193 प्वांइट बढ़ा प्रदूषण

विज्ञापन
सुबह के समय खेतों में छाया स्मॉग और उदय होता सूर्यदेव । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। पिछले दो दिन से तापमान में गिरावट आने से ठंडक महसूस होने लगी है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। मंगलवार की तुलना में एक्यूआई 193 प्वाइंट बढ़ा है।
विज्ञापन

बुधवार को आसमान में पूरा दिन बादल छाए रहे। इसके कारण पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। रात आठ बजे एक्यूआई 316 प्वाइंट दर्ज किया गया, वहीं मंगलवार को एक्यूआई 123 दर्ज किया गया। इसके कारण लोगों को सांस लेने व आंखों की जलन जैसी दिक्कतों को समाना करना पड़ा। बुधवार को तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बुधवार को 25 डिग्री तापमान रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16. 4 डिग्री रहा तो वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया।
10 घटनाएं पराली जलने की दर्ज की गई
बुधवार को हरसेक ने पराली जलने की 10 घटनाएं दर्ज की गई। कृषि विभाग की ओर अब तक 65 किसानों पर कुल 1 लाख 70 हजार का जुर्माना लगाया गया है। पराली जलने के कारण पूरा दिन धुआं छाया रहा। जिसके कारण लोगों को आंखों में भी जलन महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें