फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एंटी करप्शन ब्यूरो ने दाखिल की अंतिम रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। फर्जी फर्म के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की दी है। एसीबी की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में आबकारी एवं कराधान विभाग के पांच अधिकारियों सहित पदम बंसल व उसके बेटे अमित बंसल को आरोपी बनाया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10 जुलाई 2025 को आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इस मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा प्रभारी सत्यवान ने बताया कि आरोपी संत स्वरूप तत्कालीन स्टेनो आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा ने एफ ब्लॉक सिरसा निवासी अमित बंसल व पदम बंसल सहित अन्य व्यक्तियों की फर्जी फर्मों का आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत करके पंजीकरण करवाकर उनकी फर्म अग्रवाल एंड सन्स को वर्ष 2011-12 व 2012-13 में कुल 29 लाख 66 हजार 509 रुपये का अवैध रिफंड दिलवाया।

इस अवैध रिफंड दिलवाने की एवज में अमित बंसल व पदम बंसल ने आरोपी स्टेनो संत स्वरूप व आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा के अधिकारियों को 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा दिया। आरोपी संत स्वरूप तत्कालीन स्टेनो ने प्राप्त राशि में से अपना पांच प्रतिशत हिस्सा रखकर बकाया हिस्सा आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन






मोटी रकम के लालच में कराई पदम बंसल की अधिकारियों से सेटिंग

रिमांड अवधि में आरोपी संत स्वरूप ने खुलासा किया था कि पदम बंसल व अमित बंसल ने उसे मोटा रुपया कमाने का लालच दिया था। दोनों की बातों में आकर उसने डीईटीसी गोपीचंद चौधरी, डीईटीसी नरेंद्र कुमार रंगा, ईटीओ अशोक सुखीजा व कर निरीक्षक कवर सिंह से सेटिंग करा दी। इसके बाद पदम बंसल और उसके बेटे अमित बंसल की सैकड़ों फर्जी फर्मों को करोड़ों का रिफंड दिलावाया। हर रिफंड राशि के बदले 25 प्रतिशत कमीशन पदम व अमित बंसल की ओर से दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें