फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: काले हिरण का शिकार करने का एक और आरोपी काबू

Sun, 29 Dec 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गांव जंडवाला बिशनोईयां में काले हिरण का शिकार करने के मामले में डबवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हनुमानगढ़ के गांव नवा निवासी सलाम के रूप में हुई है।

इस वारदात को सुलझाने के लिए उप-पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ व उप पुलिस अधीक्षक कपिल अहलावत के नेतृत्व में सीआईए डबवाली, एंटी नारकोटिक सेल डबवाली, साइबर सेल डबवाली की टीमें जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने बताया कि 23 दिसंबर को जीव रक्षा टीम के चंद्र मोहन बिश्नोई निवासी गंगा गांव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि गांव जंडवाला बिश्नोईयां के आसाखेड़ा रोड के पास देसकमल नंबरदार के खेतों में अज्ञात व्यक्तियों ने एक काला हिरण का शिकार किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर स्पेशल टीम गठित की गई थी। टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सलाम को काबू किया है। मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद सलाम पहले से गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें