फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में बांटा अन्नकूट प्रसाद, उमड़े श्रद्धालु

Fri, 13 Nov 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली के अगले दिन मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इस दौरान लंगर भी लगाए गए। लोग अन्नकूट का प्रसाद अपने घरों में भी लाए।

नोहरिया बाजार स्थित मारुति मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया गया। समिति के सदस्य देवेंद्र मिगलानी ने बताया कि प्रसाद लोगों को घरों में ले जाने के लिए भी वितरित किया गया।

प्रसाद तैयार करने के लिए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सेवा की। नोहरिया बाजार के अलावा शहर की विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

इसी प्रकार रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भी अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद तैयार करने के लिए श्रद्धालुओं ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


सनातन धर्म सभा मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने बताया कि यहां पर हर वर्ष अन्नकूट प्रसाद वितरित किया जाता है इसके अलावा शिवरात्रि और जन्माष्टमी के अवसर पर भी लंगर का आयोजन किया जाता है।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर बृहस्पतिवार को अग्रवाल सभा द्वारा अग्रवाल सेवा सदन स्थल पर अन्नकूट भंडारा लगाया गया। भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान अनिल सर्राफ ने कहा कि गोवर्धन पूजा व अन्नकूट भारत का एक प्रमुख त्योहार है। उन्होंने बताया कि पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा 22 नबंवर को श्री अग्रवाल सेवा सदन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

रानियां रोड स्थित बाबा तारा कुटिया में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन गोपाल कांडा व कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने पूजा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर गोपाल कांडा ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा दिवस, गोवर्धन पूजा व भैय्या दूज की बधाई दी। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा तारा जी की समाधि पर शीश नवाया व अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की व उन्हें त्योहारों की शुभकामनाएं दी।

प्रसाद वितरित किया
कालांवाली। मंडी के खाटू श्याम मंदिर में भगवान गोर्वधन पूजन के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। खाटू श्याम संर्कीतन मंडल ट्रस्ट के प्रधान बोबी सिंगला ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


देसू रोड़ पर स्थित सर्वधर्म समभाव आश्रम में लोगों की सुख शांति व समृद्धि के गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया या। इस मौके पर आश्रम के मुख्य सेवादार बाबा पुरुषोत्तम दास ने भक्तों के लिए अन्नकूट तैयार किया जिसे भक्तों ने ग्रहण किया। बाबा पुरूषोतम दास ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन पर्व के बारे में बताते हुए कहा कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को सुबह गोवर्धन पूजा उपरांत अन्नकूट का भंडारा लगाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें