भगवान विश्वकर्मा दिवस पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। हवन के बाद पूजन हुआ और बाद में लंगर बरताया गया।
नगर में जगह जगह पर भंडारों का आयोजन हुआ। नाथुसरी चोपटा में भजन कीर्तन में श्रद्धालु दिनभर झूमते रहे।
ऑटो मार्केट स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में बृहस्पतिवार को सबसे पहले पूजन हुआ इसके बाद यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें सुख समृद्धि की कामना को लेकर आहुतियां डाली।
इसके बाद में सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। फिर भजन कीर्तन शुरू हुआ। दोपहर बाद अखंड पाठ साहिब का भोग डाला साथ साथ ही लंगर शुरू कर दिया गया।
इस मौके पर अनिल बांगा, सोहन लाल चावला, आरसी मेहता, हरीश तनेजा, लादूराम, बालकिशन, जगदीश डाबड़ा, हरस्वरूप सोनी, पंकज सेठी आदि मौजूद थे।
उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा ने जनता अस्पताल रोड स्थित स्कूटर मार्केट द्वारा आयोजित गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग में हिस्सा लिया।
अखंड पाठ का भोग डाले जाने के बाद वहां लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनियाभर के शिल्पकारों के आराध्य हैं।
उनकी पूजा के उपरांत ही शिल्प का कोई काम शुरू किया जाता है। सभी दस्तकारों और शिल्पकारों को विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ जगदीश दावड़ा जेडी, हीरा सिंह, सुखविंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, महेंद्र कंबोज, जोगिंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
नाथूसरी चोपटा में हुआ भंडारा
नाथूसरी चोपटा के विश्वकर्मा मंदिर प्रंागण में बृहस्पतिवार को भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही भक्तों ने मंदिर में बनी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष प्रसाद चढ़ाया व मन्नत मांगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद भिडासरा, विशिष्ट अतिथि खूब राम सुथार व अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी कृष्ण नंबरदार ने विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
नाथूसरी चोपटा में विश्वकर्मा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित भजन कीर्तन में गायक भगत कबीर राजस्थानी ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला।