फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने उपमुख्यमंत्री के आवास के बाहर रखा मौन

विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ता। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मंगलवार को लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया। जिसके बाद रोष स्वरूप मौन व्रत रखते हुए उप मुख्यमंत्री आवास के समक्ष पहुंची। यहां पर पहले से ही तैनात पुलिस कर्मचारियों ने कर्मचारियों को बाबा भूमण शाह चौक पर ही रोक दिया और ओर आगे नहीं जाने दिया। रोष स्वरूप आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वहीं पर मौन रख धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बीते करीब एक सप्ताह से आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना लघु सचिवालय से समक्ष चल रहा है। मंगलवार को भी जिलेभर की वर्कर्स लघु सचिवालय के समक्ष एकत्र हुई। धरने की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि लंबे समय से वह मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। जिसके कारण अब वह मौन धारण कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें