फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सांडों की लड़ाई में बुजुर्ग की जान पर बन आई, दुकान का गेट टूटा

विज्ञापन
बरनाला रोड पर दुकान का टूटा हुआ शीशा
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसा। शहर के बरनाला रोड पर बुधवार को पांच-छह सांड आपस में लड़ते-लड़ते जनरल स्टोर में घुस गए। इससे दुकान का शीशा टूट गया और बुजुर्ग वेद भूषण गर्ग की जान पर बन आई और उनके सिर में चोटें लगीं। वहीं, बाहर खड़ी एक्टिवा भी टूट गई। इसी वार्ड में जनसभा कर रहे विधायक गोकुल सेतिया ने हादसे को दुखद बताया और कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या को जड़ से खत्म किया जाएगा ।

इधर, नगर परिषद प्रशासन और विधायक सेतिया का दावा है कि 100 दिनों में 1200 पशुओं को नंदीशाला और गोशाला पहुंचाया गया है। बेसहारा पशुओं की समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


बड़ी मुश्किल से दुकानदारों ने बचाया : जानकारी के अनुसार बरनाला रोड पर 5-6 सांड करीब आधे घंटे तक लड़ते रहे। दुकानदारों ने उन पर पानी से लेकर ईंटें तक बरसाई लेकिन उनका लड़ना बंद नहीं हुआ। इस दौरान जहां उन्होंने जनरल स्टोर की दुकान को नुकसान पहुंचाया वहीं वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को गलत दिशा से वाहनों को चलाकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


5-7 नंदी घूमते रहते हैं

घायल बुजुर्ग के बेटे व जनरल स्टोर के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि रोड के ऊपर पांच-छह सांड़ लड़ रहे थे। दुकानदारों ने उन्हें शांत करने के लिए पहले पानी डाला, फिर ईंटों से भी उन्हें भगाने का प्रयास किया। मगर दो नंदी लड़ते-लड़ते दुकान में घुस गए। इससे दुकान का मुख्य गेट का शीशा तोड़ दिया। इसमें मेरे पिता को भी काफी चोटें आई हैं। गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद दुकानदारों ने नगर परिषद प्रशासन के प्रति रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि खुले में घूम रहे नंदी आए दिन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन को सख्ती से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें