फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर एक घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
 वार्ड नंबर 11 में बेगू रोड स्थित सुखसागर कॉलोनी में जारी पेयजल संकट के चलते रविवार को लोगों ने सिरसा-भादरा मार्ग पर यातायात पूरी तरह से जाम कर दिया। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। ऐसे में वाहनों को अन्य रास्तों से होकर निकाला गया। एक घंटा बाद जेई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी माने।
विज्ञापन


    सुखसागर कॉलोनी निवासी प्रदर्शनकारी सुखदेव सिंह, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, गांधी शर्मा, मंगेश कुमार, सुरेश सैनी, पवन कुमार, राजेश कुमार, जीत सिंह, बलजीत कौर, मीना रानी, सुदेश कुमारी, अमन कौर, बलविंद्र कौर, रुचि रानी, प्रेमलता, स्नेहलता, शमा रानी, कंवलजीत कौर, मीनू रानी, कमला देवी, कौशल्या देवी, सरोज देवी, सुमन रानी और ममता रानी आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पिछले दो माह से पेयजल संकट बना हुआ है।

 उन्होंने बताया कि कॉलोनी में नलकूप से पेयजल की आपूर्ति की जाती है, लेकिन नलकूप की मोटर तीन-चार दिन के बाद खराब हो जाती है। नलकूप आपरेटर से कई बार इस बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन वह इस ओर ध्यान नहीं देता। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विभाग के एसडीओ को भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल ही नहीं सीवर ओवरफ्लो की समस्या भी परेशानी का सबब बनी हुई है। उनकी कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्हें मजबूरीवश यातायात जाम का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

 
पुलिस की नहीं मानी
जाम की सूचना मिलने पर कीर्तिनगर पुलिस चौकी प्रभारी रामनिवास मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। यातायात पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। प्रदर्शनकारी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद कर रहे थे।

 उधर बीएसएनएल में तकनीकी खराबी के चलते किसी अधिकारी का फोन तक नहीं मिल रहा था। बाद में जेई राय सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर दस बजे से लगा जाम 11 बजे जाकर बहाल करवाया। उन्होंने कहा कि कॉलोनीवासियों की समस्या पर गंभीरता से विचार करके समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

 

फोटो विवरण:20एसआईआरपी22: सिरसा में सुखसागर कालोनी में पेयजल संकट के चलते सिरसा-भादरा रोड पर यातायात जाम करते हुए लोग।

फोटो विवरण:20एसआईआरपी23:24: सिरसा में सुखसागर कालोनी में पेयजल संकट को लेकर सिरसा-भादरा रोड पर यातायात जाम करने वालों को समझाते पुलिस अधिकारी और जेई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें