फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दवाई लेने जा रहे स्कूटी सवार बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव दौलतपुरखेड़ा व लक्कड़ांवाली के बीच हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान करीब 62 वर्षीय काका सिंह निवासी रोड़ी के रूप में हुई है। मृतक गांव बडागुढ़ा में विवाहित अपनी बेटी के पास रह रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वीरवार को काका सिंह स्कूटी पर सवार होकर बडागुढ़ा से कालांवाली में दवा लेने के लिए गए थे। कयास लगाया जा रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आने से काका सिंह स्कूटी से संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिरने से सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की मृतक के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी जबकि उसकी स्कूटी उसके पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी थी। पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया है, जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। परिजनों के बयान पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें