फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महात्मा गांधी के विचारों व संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास

विज्ञापन
सिरसा।सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती हुई प्
विज्ञापन
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. रंजना ग्रोवर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ. मंजू देवी के नेतृत्व में इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर महात्मा गांधी के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। अहिंसा ही सबसे बड़ा बल है सादा जीवन उच्च विचार व सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी अमर रहे जैसे नारे विद्यार्थियों ने लगाए। प्राचार्या डॉ. रंजना ग्रोवर ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन दर्शन आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे बापू के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में शांति, अहिंसा एवं सत्य का संदेश फैलाएं। डॉ. मंजू देवी ने कहा कि गांधी के विचार केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश से प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें