फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर आयुक्त के साथ 350 कर्मी सड़कों पर उतरे, आठ किमी. पैदल चलकर 90 पशु ही पकड़े

Sat, 09 Nov 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 महाअ​भियान के दौरान सड़क पर पशुओं को बाइक से हांकते हुए कर्मचारी
विज्ञापन
सिरसा। पहली बार शहर में बेसहारा और दुधारू पशुओं को पकड़ने के लिए महाअभियान चलाया गया। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल अलसुबह चार बजे 350 कर्मचारियों, पुलिस बल, पशुपालन विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मैदान में उतरे। लेकिन इतने कर्मचारी होने के बावजूद टीम केवल 90 पशु ही पकड़ पाई।
विज्ञापन


शहर में आठ किलोमीटर पैदल चलकर पुराने शहर का चक्कर लगाते हुए 90 बेसहारा पशुओं को हांक कर रामनगरियां गोशाला पहुंचाया। जिला नगर आयुक्त रानियां रोड पर बनी डेयरियों का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर डेयरी संचालकों को समझाया और अतिरिक्त पशु रखने पर फटकार लगाई। पशु चारे की टाल करने वाले दुकानदारों को कहा कि अगर वह दानी सज्जनों को रोड पर घूमने वाली गायों के लिए चारा डालने के लिए देंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद की टीम अलसुबह चार बजे लालबत्ती चौक पर इकट्ठा हुई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से लेकर एंबुलेंस तक मौके पर मौजूद थी। वहीं, पुलिस पीसीआर व डायर 112 की गाड़ी भी साथ चलती नजर आई। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने महाअभियान की शुरुआत की। लालबती चौक, सिरसा कल्ब, सांगवान चौक, पोस्ट ऑफिस, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन, रानियां रोड, पटेल चौक, मुख्य बाजारों से बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति अपने पशु छुड़वाने आया तो डीएमसी ने पुलिस को उस पर केस दर्ज करने के लिए कहा।
विज्ञापन

डेयरी मालिकों को समझाया
जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल, कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल रानियां रोड, पटेल बस्ती क्षेत्र में डेयरी मालिकों को समझाने के लिए पहुंचे। जिला नगर आयुक्त ने एक पशु डेयरी में अतिरिक्त पशु बंधे देखे तो उन्होंने डेयरी मालिकों को फटकार लगाते हुए कहा कि पशुओं को बांधने की व्यवस्था नहीं है तो क्यों उनका दम घोट रहे हो। जितनी जगह है उन ही पशु रखे। दोबारा ऐसी व्यवस्था मिली तो डेयरी बंद करवा दूंगा।

चारा बेचने वालों की सूची बना रहा प्रशासन
नगर परिषद द्वारा चारे की टाल चलाने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। डीएमसी ने आदेश दिए थे कि कोई टाल संचालक खुले में घूमने वाले पशुओं के लिए दानी सज्जनों व लोगों को चारा देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। सड़कों पर चारा ही नहीं डालेंगे तो हादसे नहीं होंगे।

बेसहारा पशुओं को लेकर आज महाअभियान चलाया गया था। इस अभियान का मकसद लोगों को बताना था कि प्रशासन पूरी तरह से शहर को बेसहारा पशु मुक्त करेंगा। हमारा अभियान आगे भी जारी रहेगा। डेयरी संचालकों से अपील है कि वह खुले में पशु न छोड़े। -सुरेंद्र बैनीवाल, जिला नगर आयुक्त

 महाअभियान के दौरान सड़क पर पशुओं को बाइक से हांकते हुए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें