फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसान की जेब से 48 हजार रुपये निकालकर बाइक सवार फरार

Sat, 09 Nov 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। आढ़ती से 50 हजार रुपये लेकर अपने गांव जा रहे बाइक सवार किसान की जेब से बाइक सवार युवक रुपये निकालकर फरार हो गया। पीड़ित किसान की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसारश् गांव नेजाडेला कलां निवासी प्रवीण कुमार खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार का कहना है कि गत दिवस वह अपनी बाइक पर सिरसा आया था। सिरसा में उसने अपने आढ़ती संदीप कुमार से 50 हजार रुपये लिए और 1500 रुपये का बाजार से घरेलू सामान खरीदा। प्रवीण का कहना है कि इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर गांव जाने लगा। 48 हजार 500 रुपये उसने अपने कुर्ते की जेब में रखे हुए थे। आर्य समाज रोड पर बाइक पर सवार होकर एक युवक आया और अचानक से उसके कुर्ते की जेब से रुपये निकालकर बाइक लेकर फरार हो गया।
प्रवीण का कहना है कि उसने शोर मचाते हुए उक्त युवक का पीछा किया,लेकिन वह युवक डबवाली रोड की तरफ गायब हो गया। उक्त युवक ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि प्रवीण कुमार का बयान दर्ज करके अज्ञात युवक पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही अज्ञात युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें