कालांवाली। रेलवे संघर्ष समिति की ओर से बीकानेर मंडल के डीआरएम गौरव गोविल को कालांवाली रेलवे से संबंधित मांगों का एक मांग पत्र सौंपा गया। समिति के प्रधान नरेश महेश्वरी ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में अहमदाबाद-कटरा वैष्णो देवी व गोरखधाम एक्सप्रेस का कालांवाली में ठहराव करवाया जाए।
साथ ही बठिंडा से सुबह आठ बजे सिरसा के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग रखी गई। उन्होंने बताया कि यहां डीआरएम का औपचारिक दौरा नहीं था, उनकी ट्रेन ने एक मिनट के लिए स्पेशल स्टॉपेज किया था। इस दौरान समिति की ओर से उन्हें मांग पत्र सौंपा गया। उनके साथ उपप्रधान हीरा सिंह हरनेजा, महासचिव पूर्ण नगर मौजूद रहे।
डीआरएम गौरव गोविल ने उक्त मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया। समिति के प्रधान नरेश माहेश्वरी ने बताया कि उक्त मांगों के अलावा समिति की ओर से करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्य व रेलवे प्लेटफार्म पर जल्दी कार्य शुरू करने की मांग रखी है।
इसमें स्टेशन पर एक वेटिंग रूम, बड़ी पार्किंग, बड़ा कार्यालय, नए शैचालय, साइन बोर्ड आदि सुविधा मिलेगी और नया बड़ा प्याऊ भी बनाया जाएगा, इसका कार्य हमने जल्दी शुरू करने की मांग रखी है। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से सर्वेक्षण करवाया जा रहा है कि जहां कितनी मात्रा में टिकटों की बिक्री हो सकती है, उसके पश्चात जहां उक्त दोनों ट्रेनों का ठहराव होने की उम्मीद है।