फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उठान में देरी करने वाले ठेकेदारों की एजेंसियां काटेगी राशि, तीन हजार एमटी का उठान शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गेहूं की एमएसपी पर खरीद बंद होने के बाद अब निजी व्यापारियों की ओर से गेहूं खरीदा जा रहा है। हालांकि अभी किसानों को 2100 से 2180 रुपये तक इसका भाव मिल रहा है। जिले में अभी 15 एमटी के करीब हर रोज गेहूं की आवक हो रही है। जिले में अभी तीन हजार एमटी के करीब उठान होना शेष पड़ा है। इस वर्ष उठान में देरी करने वाले ठेकेदारों को एजेंसी ने ब्लैक लिस्ट करने व उनकी राशि काटने की तैयारी कर ली है। उठान में तेजी लाने के लिए एजेंसियों की ओर से अधिक दाम में अन्य ट्रकों को लगाया गया था।
विज्ञापन

जिले की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में 8 लाख 5 हजार 287 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है जिसमें से मुख्यत: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा एक लाख 58 हजार 790 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा पांच लाख 20 हजार 966 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा एक लाख 25 हजार 531 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। सिरसा मंडी में 69 हजार 209 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद मंडी में 60 हजार 975 मीट्रिक टन, कालांवाली मंडी में 71 हजार 970 मीट्रिक टन, रानियां मंडी में 38 हजार 96 मीट्रिक टन, डबवाली मंडी में 49 हजार 80 मीट्रिक टन, जीवन नगर मंडी में 22 हजार 633 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। वहीं डिंग मंडी में 22 हजार 978 मीट्रिक टन, अबूबशहर मंडी में 24 हजार 241 मीट्रिक टन, बणी मंडी में 30 हजार 475 मीट्रिक टन, गंगा मंडी में 17 हजार 99 मीट्रिक टन, नाथूसरी चोपटा मंडी में 21 हजार 60 मीट्रिक टन, पनिहारी मंडी में 13 हजार 44 मीट्रिक टन, ढूडियांवाली मंडी में 16 हजार 200 मीट्रिक टन, ओढां मंडी में 14 हजार 939 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

मंडियों में अभी तीन लाख मीट्रिक टन का उठान होना शेष
जिले में केवल पांच मंडियों में अभी उठान का काम चल रह है। जिनमें से रानियां, कालांवाली, ओढां की मंडी में देरी से उठान का काम शुरू हो पाया है। सीजन के दौरान एजेंसियों ने उठान में तेजी लाने के लिए आढ़तियों को इसकी जिम्मेदारी दी थी। आढ़तियों ने उठान का कार्य तेज करने के लिए निजी ट्रकों को हायर कर उन्हें कार्य दिया था। आढ़तियों ने अधिक दाम पर ट्रकों को लगाकर उठान का काम शुरू किया है। उठान में जितना भी अधिक खर्च हुआ है उतनी राशि ठेकेदारों की काटी जाएगी ।
विज्ञापन


उठान का काम तेजी से चल रहा है। जिन मंडियों में ठेकेदारों ने देरी से उठान का काम किया है। उनको ब्लैक लिस्ट किए जाने की तैयारी है। कई मंडियों में आढ़तियों को उठान का काम सौंपा था उन मंडियों के ठेकेदारों की राशि काटी जाएगी ।
विज्ञापन

मांगेराम, डीएम, हैफेड सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें