फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बडागुढ़ा में गुरुद्वारे के नाम पर जबरन गेहूं उठाने का आरोप, मामला पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव बडागुढ़ा में कुछ बाहरी लोगों द्वारा एक घर में घुसकर गुरुद्वारे के नाम पर जबरन गेहूं व पैसे लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद गांव के कुछ लोगों ने उक्त लोगों का पीछा करते हुए उन्हें रोड़ी के पास काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह खेत में गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी व बेटा मौजूद थे। इसी दौरान पिकअप सवार कुछ लोग उनके घर आए और गुरुद्वारे के नाम पर गेहूं व दान राशि मांगी। हरजिंदर के मुताबिक उसकी पत्नी जैसे ही गेहूं लेने के लिए अंदर गई तो उक्त लोग उसके पीछे-पीछे ही अंदर आ गए और जबरन वहां पर रखे 4-5 गेहूं के बैग उठाकर पिकअप में डालने लगे। इसके अलावा उन्होंने दान की राशि भी अलग से मांगी। हरजिंदर ने बताया कि उसका बेटा जब पर्स लेकर आया तो उन्होंने उससे 2 हजार रुपये छीन लिए और आनन-फानन वहां से निकल गए। हरजिंदर ने बताया कि जब वह खेत से घर लौटा तो उसकी पत्नी ने उसे इस बारे में बताया। जिसके बाद वह गाड़ी लेकर उक्त लोगों को ढूंढते हुए अन्य लोगों को भी इस बारे जानकारी दी। उसने बताया कि उसे सूचना मिली कि कुछ लोग गांव दौलतपुरखेड़ा में भी गेहूं व नकदी मांग रहे हैं। जब वे मौके पर पहुंचे तो उक्त तीनों लोग उन्हें देखकर पिकअप लेकर पन्नीवाला मोटा की तरफ भाग गए।
हरजिंदर ने बताया कि उसने डायल 112 पुलिस को सूचना देते हुए उनका पीछा किया। आरोप है पन्नीवाला मोटा पुलिस नाके निकट पुलिस ने पिकअप सवारों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। हरजिंदर का आरोप है कि रास्ते में पिकअप सवार उक्त लोगों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की भी कोशिश की। हरजिंदर व अन्य लोगों ने उक्त लोगों का कई गांवों में पीछा किया। लेकिन वे पिकअप को भगाते हुए विभिन्न गांवों से होकर रोड़ी पहुंच गए। हरजिंदर ने रोड़ी पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने पिकअप को मत्तड़-रोड़ी रोड पर नाकाबंदी कर रोक लिया। मामला बडागुढ़ा पुलिस का होने के चलते रोड़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों को पिकअप सहित बडागुढ़ा पुलिस को सौंप दिया। वहीं सूचना के बाद काफी संख्या में लोग बडागुढ़ा थाने में पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त लोग धार्मिक संस्था के नाम पर जबरदस्ती करते हैं। इस मामले को लेकर थाने में काफी समय तक हंगामा होता रहा। बताया जा रहा है कि उक्त लोग कोटकपूरा (पंजाब) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


एक व्यक्ति की तरफ से शिकायत आई है कि कुछ लोग उसके घर से जबरन गेहूं व पैसे ले गए। उक्त लोगों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वे कौन लोग हैं और किस लिए गेहूं व दान राशि इकट्ठी कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी (बडागुढ़ा)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें