फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस के समझाने पर महिला का शव उठाने पर राजी हुए मायके वाले, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। ऐलनाबाद में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले प्रेमी जोड़े के मामले में महिला सरोज का शव लेने के लिए परिजन राजी हो गए। वीरवार दोपहर को परिजन अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पुलिस ने शव उन्हें सौंपा। सरोज तीन बच्चों की मां थीं।
विज्ञापन

बुधवार को ऐलनाबाद पुलिस ने सरोज के ससुराल वालों को शव लेने के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके बाद मायके वालों से संपर्क किया गया, जो प्रारंभ में राजी नहीं हुए। पुलिस की लगातार समझाइश के बाद वीरवार सुबह मायके वालों ने शव लेने की सहमति दे दी। ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सिरसा के गांव ओटू निवासी सरोज की शादी 2013 में गांव रामगढ़ के मंगल सिंह से हुई थी। चार साल बाद उसकी मुलाकात रामगढ़ के सोमनाथ से हुई, जो मंगल सिंह के घर आते-जाते थे। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। तीन साल पहले सरोज ने अपने पति को छोड़कर सोमनाथ के साथ लिव-इन में ऐलनाबाद में रहने लगी। मंगलवार रात आठ बजे दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। पड़ोसियों ने दोनों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां बुधवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें