फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप से अलग विभाग बनने के बाद पांच महीने से वेतन को तरस रहे दमकल कर्मी

विज्ञापन
सिरसा के फायर स्टेशन में खड़ी गाड़ी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। स्थानीय निकाय विभाग से दमकल को अलग कर दिया गया है। अब दमकल विभाग स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है। लेकिन स्थानीय निकाय विभाग से अलग होने के बाद दमकल कर्मियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। नगर परिषद से अलग होने के बाद पांच माह से दमकल कर्मचारी वेतन को तरस रहे हैं। हालांकि जिले को एक नई दमकल गाड़ी मिली है लेकिन फसली सीजन में आग बुझाने की एवज में किसानों से वसूल की जाने वाली फीस की भी रिकवरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

दमकल केंद्र नगर परिषद और स्थानीय निकाय विभाग के तहत काम कर रहा था। लेकिन पिछले वर्ष नवंबर में दमकल को नगर परिषद के नियंत्रण से मुक्त कर दिया और तब से स्वतंत्र रूप से दमकल विभाग काम कर रहा है। लेकिन नगर परिषद से अलग होने के बाद दमकल कर्मचारियों को अभी तक एक भी वेतन नहीं मिल पाया है। पांच माह से जिला के 130 दमकल कर्मचारी वेतन को तरस रहे हैं।
9 लाख की वसूली भी बाकी, फसली सीजन में आग बुझाने पर लिया जाता है चार्ज
नियम के अनुसार दमकल विभाग का मुख्य काम शहरी क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर काबू करना होता है। इसके लिए फीस नहीं वसूली जाती लेकिन फसली सीजन में जब खेतों में फसलों में आग लगने की घटनाएं होती हैं तो इसकी एवज में संबंधित खेत मालिक से 500 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से फीस लेनी होती है। ऐसे में वर्ष 2000 से लेकर वर्ष 2022 तक ऐसी घटनाओं में जाकर अभी तक 9 लाख रुपये बकाया हो गया है जो दमकल विभाग ने वसूल करना है। लेकिन इसकी भी रिकवरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के पास सिर्फ एक फायर सूट
जिला में फायरब्रिगेड के पास 130 कर्मचारी है, लेकिन इन सभी के पास एक मात्र फायर सूट है और वह भी अब खस्ताािल हो चुका है। फायर सूट की कीमत काफी महंगी होती है, बताया जा रहा है कि एक सूट की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक होती है। शायद इसी वजह से सरकार सूट के लिए बजट नहीं मिल पाता। इस सूट को पहनकर कर्मचारी आग में प्रवेश कर सकता है और उसकी जिंदगी भी सुरक्षित रहती है। हालांकि फायर ब्रिगेड केंद्र को जिले के लिए एक नई गाड़ी और मिल चुकी है। जिसके साथ अब गाड़ियों की संख्या 19 हो गई है। नई गाड़ी ऐलनाबाद स्टेशन के लिए दी गई।
कहां कितनी गाड़ी
सिरसा- 6 गाड़ी
ऐलनाबाद- 6 गाड़ी
डबवाली -2 गाड़ी
रानियां - 3 गाड़ी
कालांवाली- 2 गाड़ी
वहीं जिला भर में 8 फायर बाइक भी है जो संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए भेजे जाते हैं।
आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। विभाग केे एक नई गाड़ी भी मिल चुकी है। जाम की थोड़ी समस्या उत्पन्न होती है, इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

-जयनारायण एफएसओ, फायर ब्रिगेड सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें