फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय पहुंचे अध्यक्ष, जेई सहित 4 कर्मी मिले गैरहाजिर

Fri, 28 Mar 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 नगर परिषद की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा का निरीक्षण करते हुए अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ।
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल उपस्थित मिले। वहीं नगर परिषद के जेई, लिपिक और तकनीकी सलाहकार कार्यालय से चार कर्मचारी गैर हाजिर थे।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल को गैर हाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यदि किसी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। जानकारी के अनुसार नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अध्यक्ष को 14 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके बाद सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से संपर्क किया तो पांच कर्मचारी फील्ड में थे और पांच कर्मचारी छुट्टी पर थे। वहीं चार कर्मचारी गैर हाजिर मिले।



इन कर्मचारियों को जारी हुए नोटिस

जेई शीतल

लिपिक अंजू

तकनीकी सलाहकार - जतिन कुमार

जन्म - मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा - संदीप कुमार

-

इंतजार कर रहे थे लोग

नगर परिषद कार्यालय में कार्य करवाने के लिए इस दौरान कई लोग आए हुए थे। जन्म मृत्यु शाखा से लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने के लिए नागरिक पहुंचे हुए थे। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब लोग लाइनों में लगकर कर्मचारियों का इंतजार करते नजर आए हो। अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने कहा कि कर्मचारी को अपने निर्धारित समय पर कार्यालय आना होगा। जनता उनके आने का इंतजार नहीं करेगी। यदि आगे भी कोई कर्मचारी या अधिकारी समय पर नहीं आता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


-

देरी से आने पर होगी कार्रवाई

नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष के निरीक्षण को लेकर दिनभर चर्चाएं चलती रहीं। कर्मचारियों ने अधिकारियों से पूछ भी लिया कि यह निरीक्षण केवल आज ही होगा या प्रतिदिन होगा। ईओ अत्तर सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारी हर रोज 9 बजकर पांच मिनट पर कार्यालय पहुंचे। यदि कोई देरी से आता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।

-

अध्यक्ष ने बांटा तेल और साबुन

अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने सफाई कर्मचारियों के साथ मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों को हर माह मिलने वाला साबुन और सरसों का तेल बांटा। सफाई कर्मचारियों ने अक्ष्यक्ष को अपनी समस्याओं और मांगों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें