फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को फरलो: सिरसा में डेरा कैंपस की सफाई शुरू, स्कूल में विद्यार्थियों को दिया संदेश- 12 को गुरुजी देंगे दर्शन

Wed, 09 Feb 2022 02:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

डेरा श्रद्धालुओं ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग स्टेटस लगाकर खुशी जाहिर की। डेरामुखी के वीडियो एडिट कर रंग जमाया। डेरामुखी एक-दो दिन में वर्चुअल कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिलने के बाद श्रद्धालुओं में जोश देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने घी के दीये-मोमबत्ती जलाकर खुशी मनाई और मिठाइयां भी बांटी। इतना ही नहीं महिला श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य भी किया। डेरे के शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि 12 फरवरी को डेरामुखी दर्शन देंगे। 

विज्ञापन


वहीं डेरा कैंपस में सफाई अभियान जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। डेरा और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेरे में पहुंचना शुरू हो गए। करीब 3 से 5 हजार श्रद्धालु डेरा पहुंचे। हालांकि डेरा प्रबंधन ने श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होने से मना किया है। लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालु डेरे में जुट रहे हैं।

डेरे में सफाई शुरू, सुरक्षा भी कड़ी

डेरा प्रबंधन ने कैंपस में सफाई अभियान चला दिया है। तेरावास और सभी रास्तों पर सफाई की जा रही है। बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं डेरे की आंतरिक सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। पूछताछ के बाद ही आने-जाने दिया जा रहा है। सत्संग हॉल, शिक्षण संस्थानों और अन्य सभी जगहों पर भी सफाई की जा रही है।

11 फरवरी को आने की उम्मीद, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को दी सूचना

हालांकि डेरा प्रबंधन की ओर से अभी तक अधिकारिक तौर पर ये सूचना जारी नहीं की है कि डेरामुखी आएंगे या नहीं, या आएंगे तो कब आएंगे। लेकिन अंदरूनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को शिक्षकों ने संदेश दिया कि डेरामुखी 12 फरवरी को दर्शन देंगे। हालांकि 28 फरवरी को डेरा में होने वाले गुरु गद्दी दिवस के कार्यक्रम लगभग फाइनल है। उम्मीद है कि इस दिन तो डेरामुखी अवश्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वर्चुअल बैठक की तैयारी, वीडियो कॉल से दे सकते हैं संदेेश

डेरा प्रबंधन ने ये भी तैयारी की है कि डेरामुखी वर्चुअल तरीके से डेरा श्रद्धालुओं को दर्शन दे सकते हैं। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। यदि सत्संग या नामचर्चा का कार्यक्रम नहीं बन पाया तो वीडियो कॉल से श्रद्धालुओं से जुड़ेंगे। इसके लिए भी डेरा श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया जा रहा है।

हिंदी-पंजाबी गानों पर बनाए वीडियो, सोशल मीडिया पर हुए वायरल

डेरामुखी को फरलो मिलते ही डेरा श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। श्रद्धालुओं ने डेरामुखी के पुराने वीडियो की क्लिप लेकर वीडियो एडिट किए हैं। फिल्मी गीतों के साथ जोड़कर बनाए वीडियो को सोशल मीडिया और वाट्सएप स्टेटस लगाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। फिल्मी गीत आप आए...बहार आई, मेरा सोहना सहन घर आया..., आइए...आपका...इंतजार था गीतों पर वीडियो बनाकर डेरा श्रद्धालु खूब थिरके। इतना ही नहीं हम इश्क में नाचेंगे, हम होश में ना आएंगे, तेरे इश्क में नाचेंगे, गीतों पर भी खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें