फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट प्लांट के लिए जगह का चयन करने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के स्वर्गभूमि रामबाग से कूड़ा डंपिंग प्वाइंट एवं सॉलिड वेस्ट प्लांट के लिए नगर परिषद को रास्ता निकालने को लेकर एकजुट हुए स्वर्गभूमि रामबाग के सरप्रस्त, कार्यकारिणी सदस्यों व वार्ड नंबर 4 के वासियों के विरोध के चलते स्थानीय प्रशासन बैकफुट पर आ गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एसडीएम डबवाली अश्वनी कुमार ने बुधवार को नगर परिषद की जगह पर शहर के अनेक स्थानों पर सॉलिड वेस्ट प्लांट के निर्माण को लेकर जगह का चयन करने का काम शुरू कर दिया है। स्वर्गभूमि रामबाग के सरप्रस्त रामलाल बागड़ी व वार्ड 4 के मोहल्लावासियों के विरोध के चलते स्थानीय प्रशासन ने इस जगह पर प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट प्लांट को स्थगित कर कहीं अन्य जगह पर शिफ्ट करने का मन बनाया है। इसके लिए एसडीएम डबवाली अश्वनी कुमार ने शहर के कई हिस्सों में घूमकर जगह का चयन करने का प्रयास किया। इस संबंध में जब नप की ईओ सुमन लता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर परिषद की अन्य जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। एसडीएम द्वारा जगहों का निरीक्षण किया गया है, प्रपोजल बनाने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि सॉलिड वेस्ट प्लांट को कहां बनाया जाए। बता दें कि मंगलवार को राम बाग के पास सोलिड वेस्ट प्लांट लगाने के चलते लोगों ने विरोध किया था और एसडीएम डबवाली अश्वनी कुमार के साथ लोगों की बहस भी हुई। लोग धरने पर बैठ गए थे, तब उपायुक्त ने आकर लोगों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें