जेसीबी से सीवरेज का मैनहोल उखाड़ते हुए। विभाग
जिला नगर योजनाकार विभाग ने शमशाबाद में 8 एकड़ में फैली कॉलोनी पर की कार्रवाई
फोटो - 1
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से बुधवार को शहरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव शमशाबाद की राजस्व सीमा में सिरसा-केलनिया रोड स्थित लगभग 8 एकड़ में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झांझडिय़ा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान इस जगह पर बनाए गए कच्चे रास्तों, बिजली के पोल तथा सीवरेज मैनहोल को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा, अवैध रूप से निर्मित तीन दुकानों और एक मोटर गैराज को सील किया गया।
जिला नगर योजनाकार ने कहा कि बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले संबंधित विभाग से कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।