फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अवैध भंडारण पर कार्रवाई, खाई शेरगढ़ में दो फर्मों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा

Tue, 22 Apr 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ओढ़ा में सीएम फ्लाइंग की टीम के सदस्य कार्यवाही करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। जिला में गेहूं व सरसों के अवैध भंडारण का बड़ा खेल चल रहा है। इसी मामले को लेकर सीएम फ्लाइंग एक सप्ताह से लगातार छापामार कार्रवाई कर रही हे। सिरसा , ऐलनाबाद, कालांवाली सहित अन्य क्षेत्रों में छापामार कर रही है।

सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने मंगलवार को ओढां थाना क्षेत्र के गांव खाई शेरगढ़ में 2 फर्मों पर रेड की। रेड के दौरान दोनों फर्मों से बड़ी मात्रा में गेहूं का अवैध भंडारण बरामद हुआ। टीम ने दोनों फर्मों पर मार्केट कमेटी फीस चोरी करने के आरोप में करीब साढ़े 3 लाख का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव खाई शेरगढ़ में कुछ फर्मों ने बिना मार्केट फीस व टोकन पास के बड़ी मात्रा में गेहूं का अवैध भंडारण किया हुआ है। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग से उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेडकांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, गुप्तचर विभाग से बलवीर सिंह, सतपाल सिंह व मलकीत सिंह की टीम ने मार्केट कमेटी रानियां के सचिव को साथ लेकर गांव खाई शेरगढ़ में नवीन ट्रेडिंग कंपनी तथा जाखड़ ट्रेडिंग कंपनी के नाम से चल रही 2 फर्मों पर

रेड की।

टीम ने जब भंडारण की जांच की तो नवीन ट्रेडिंग कम्पनी पर 1200 क्विंटल गेहूं का भंडारण मिला। टीम ने जब फर्म संचालक बलविन्द्र सिंह से मार्केट फीस, टोकन पास एवं गेहूं से संबंधित दस्तावेजों बारे पूछा तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर टीम ने फर्म पर 1 लाख 74 हजार 960 रुपये का जुर्माना ठोका।
विज्ञापन


वहीं इसी प्रकार छापामार के दौरान जाखड़ ट्रेडिंग कंपनी पर से 12 हजार 50 क्विंटल गेहूं का भंडारण अवैध पाया गया। जिस पर टीम ने फर्म संचालक महेंद्र सिंह पर 1 लाख 75 हजार 686 रुपये का जुर्माना ठोका। सीएम फ्लाइंग के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों फर्मों पर अवैध भंडारण बरामद हुआ है। जिसके चलते जुर्माना लगाया है। भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें