फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला से ठगी करने का आरोपी यूपी से गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी युवक। 
विज्ञापन
सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने महिला से 4 लाख 48 हजार 940 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेन्यूचेत चौराहा जिला बस्ती निवासी आरोपी ओमकर मनी को कप्तानगंज यूपी से काबू किया। इस संबंध साइबर थाना पुलिस टीम घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को बीकानेर राजस्थान से पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि सिरसा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि था 24 अप्रैल को अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई और कॉलर ने कहा कि टेलीग्राम एप से जुडक़र घर बैठे-बैठे लाखों करोड़ों रुपये कमा सकते हो। इसके लिए कंपनी के बताए हुए टास्क को पूरा करना होगा, जैसे ही टास्क पूरा होगा खाते में पैसे आ जाएंगे।
महिला ने बताया कि कुछ समय बाद उसके मोबाइल नंबर पर एक टेलीग्राम लिंक आया जैसे ही उसने लिंक को क्लिक किया तो उसमें टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन चल रहा था। पीड़ित महिला लालच में आकर 4 लाख 44 हजार 940 रुपये का निवेश कर दिया और बाद में पैसा निकालने के लिए वेबसाइट पर आए लिंक को क्लिक किया तो टेलीग्राम एप पूरी बंद हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने साइबर ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें