फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धर्मकांटा के ऑपरेटर को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी मनदीप।
विज्ञापन
ऑपरेटर सुरेश के पैर में लगी थी गोली, वारदात में शामिल थे दो युवक
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। युवक पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी मनदीप उर्फ लाहोरिया निवासी डबवाली रोड, जीवन नगर का रहने वाला है। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गांव मौजूखेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि वह गांव कुमथला स्थित ममेरां रोड पर बने डिजिटल धर्मकांटा पर ऑपरेटर का कार्य करता है। सात अप्रैल 2026 को वह धर्मकांटा के बाहर बैठा था।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और धर्मकांटा के मालिक के बारे में पूछा। जल्दबाजी में उसने स्वयं को मालिक बता दिया। इस पर बाइक के पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं घुटने के पास लगी।
घायल होने के बावजूद वह जान बचाने के लिए धर्मकांटा के पीछे भाग गया। दोनों हमलावर कुछ देर तक धर्मकांटा के आसपास घूमने के बाद बाइक पर सवार होकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच के दौरान सीआईए ऐलनाबाद ने वारदात में शामिल आरोपी मनदीप को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें