फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बुजुर्ग पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अहमदपुर दारेवाला में मंगलवार को जीप से कुचलकर और धारदार हथियार से की थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव अहमदपुर दारेवाला में पिता की हत्या करने वाले बेटे रामसिंह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीआईए स्टाफ डबवाली, थाना सदर डबवाली तथा चौकी गोरीवाला पुलिस की संयुक्त टीमें जांच में जुटी हुई थीं।
थाना सदर प्रबंधक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल को गुरदास सिंह निवासी अहमदपुर दारेवाला ने बयान दर्ज करवाए थे कि वह अपने पिता की मृत्यु के बाद माता के साथ अपने नाना जसवंत सिंह के घर पर रहता है। उसकी माता ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर अहमदपुर दारेवाला में जमीन खरीद रखी है। उसी जमीन को लेकर उसके मामा राम सिंह व नाना जसवंत सिंह के साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

गुरदास ने बताया कि 5 अप्रैल को रात 9:30 बजे वह अपने नाना जसवंत सिंह व मामा गुरविंदर सिंह के साथ खेत में पानी लगाने के लिए बिज्जूवाली की तरफ जा रहा था। आरोपी राम सिंह पीछे से अपनी जीप लेकर आया और उसके नाना जसवंत सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसके नाना के सिर, दोनों पैरों व शरीर पर चोटें लगीं।
बयान में गुरदास ने बताया कि आरोपी राम सिंह अपनी जीप सहित वहां से भाग गया। इसके बाद नाना नागरिक अस्पताल मंडी डबवाली ले जाया गया। जहां से उन्हें एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया। बठिंडा ले जाते समय नाना जसवंत सिंह की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायतकर्ता गुरदास सिंह के बयानों के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक डबवाली ने सीआईए स्टाफ डबवाली, थाना सदर डबवाली व चौकी गोरीवाला की टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण व सूचना के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें