फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के कारण रोडवेज की बस पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को दोपहर दो बजे तेज आंधी आई। इसके कुछ समय बाद ही बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। साथ ही बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। वहीं, आंधी के कारण भादरा से यात्रियों को लेकर सिरसा लौट रही सिरसा डिपो की बस पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने के कारण बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक-परिचालक सहित सात यात्रियों को मामूूली चोट आई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सिरसा में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने के साथ ही तेज आंधी आनी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज आंधी के कारण कालांवाली में तीन, अबूबशहर में दो, रोड़ी, सिरसा व अन्य क्षत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत दी है।
बस में करीब 20 यात्री थे सवार
सिरसा डिपो की बस दोपहर करीब ढाई बजे भादरा से सिरसा के लिए रवाना हुई थी। ऐसे में भादरा से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित भादरा के गांव बड़ी गांधी के पास बस पर अचानक पेड़ गिर गया है। जिसके चलते चालक ने बस को रोकने के लिए ब्रेक लगाए तो बस में सवार पांच यात्रियों और चालक परिचालक को मामूली चोटें आई है। बस चालक प्यारे लाल के हाथ पर चोट है, जबकि परिचालक को टूटा हुआ शीशा लग गया। ऐसे में प्राथमिक उपचार के सभी यात्रियों को दूसरी बस में सवार कर दिया गया। वहीं बस की रफ्तार तेज होने के कारण कुछ दूरी तक पेड़ भी बस के साथ खिंचा चला गया।
विज्ञापन

शहर की बिजली रही दो घंटे तक बाधित
तेज आंधी के कारण बिजली सुविधा केंद्र में अलग-अलग स्थानों से तारे टूटने की 20 के करीब शिकायतें आई है। बरनाला रोड स्थित 220 केवीए बिजली घर से सप्लाई ठप्प हो गई, जिससे कि शहर के हुडा सेक्टर स्थित 33 केवीए, पुराना बस स्टैंड स्थित 33 केवीए, अहमदपुर रोड स्थित 33 केवीए, डबवाली रोड स्थित 33 केवीए से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। पूरे शहर में दो घंटे तक बिजली बाधित रही। जिसके चलते शहर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें