फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर से बढ़ना शुरू हो चुका है। मंगलवार को जिले में कुल 191 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि डबवाली के 73 वर्षीय बुजुर्ग की संक्रमण से मौत हो गई। जिले में अब तक कुल 1308 मरीज कोरोना सक्रिय हैं। इसके चलते विभाग की परेशानी पहले से अधिक बढ़ गई है। जिले में अब तक 131 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सी ब्लॉक में 11, कीर्तिनगर में दो, प्रेमनगर में पांच, चत्तरगढ़पट्टी, भाई दयाल नगर, बैंक कॉलोनी, बड़ोदा बैंक, भीम कॉलोनी, हुडा सेक्टर 19, कंगनपुर रोड, नोहरिया बाजार, नागरिक अस्पताल, पुलिस लाइन, रचना पैलेस, रानियां गेट, पुरानी सब्जी मंडी, खैरपुर, बेगू रोड, शाहपुर बेगू, सदर बाजार, ए ब्लॉक में एक-एक, गांधी कॉलोनी में दो, भारत नगर में तीन, जैन स्कूल वाली गली में तीन, हुडा सेक्टर 20 में दो, बी ब्लॉक में तीन, अग्रसेन कॉलोनी में दो, डबवाली में 25, कालांवाली में 20, ऐलनाबाद में नौ, ओढां में तीन, नाथूसरी चोपटा में 13, माधोसिघाणा में 10, रानियां में 11, चौटाला में 22, बडागुढ़ा में तीन सहित कुल 191 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
नहीं हो रही नियमों की पालना
नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां पर लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों की उल्लंघना करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि विभाग की ओर से यहां पर कोई भी तैयारी देखने को नहीं मिलती। जांच करवाने के लिए लोग एक दूसरे के साथ चिपके हुए नजर आते हैं। जबकि अस्पताल डॉक्टर भी अब कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग नियमों की पालना करें। मंगलवार को 191 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। लोग नियमों की पालना करके स्वयं को कोरोना से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, उप सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें