फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कपड़ा मार्केट में एसी के कॉपर पाइप चोरी

Sun, 01 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-27
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर के न्यू बस स्टैंड रोड स्थित डबवाली कपड़ा मार्केट में चोर शुक्रवार की रात एयर कंडीशनरों के कॉपर पाइप, वायर और पाइपिंग काटकर चोरी कर ले गए।
व्यापारियों के अनुसार, चोर बाजार में लगी लगभग 20-21 एयर कंडीशनरों के कॉपर पाइप, वायर और पाइपिंग काटकर चोरी कर ले गए। चोर देर रात बाजार में घुसकर एक-एक दुकान के बाहर लगे एसी को निशाना बनाते रहे। सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो कटे पाइप देखकर उनके होश उड़ गए।
व्यापारियों प्रदीप कुमार, साहिल वधवा, जोनी जग्गा, प्रिंस लूथरा, गौतम सेठी, प्रेम मालूजा, नेकी वाधवा, राजेश जैन ने बताया कि इस चोरी से उन्हें करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारी वर्ग ने आरोप लगाया कि बाजार में न तो पर्याप्त चौकीदार हैं और न ही सुरक्षा व्यवस्था। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में महाराजा अग्रसेन होलसेल क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी है। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें