फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने एसवाईएल मुद्दे पर नहीं दिखाई कोई गंभीरता : अभय चौटाला

Sat, 11 Feb 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
अभय चौटाला - फोटो : bureau
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हित केंद्र सरकार के पास गिरवी रख दिए हैं। भाजपा ने एसवाईएल नहर के मुद्दे पर अभी तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है, उसे किसानों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


चौ. अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को हलका ऐलनाबाद के गांव मिर्जापुर, ठोबरिया, तलवाड़ा, ढाणी मौजू आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों को 23 फरवरी को एसवाईएल नहर की खुदाई का निमंत्रण दिया।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस नहर का पानी हरियाणा में लाने हेतु हमें खुद ही लड़ाई लड़नी होगी और इस बार आरपार की लड़ाई होगी। उन्होंने अब नहीं तो कभी नही का नारा देते हुए कहा कि इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। हरियाणा का निर्माण चौधरी देवी लाल ने बड़ी मेहनत के साथ किया था और उन्होंने किसानों की खुशहाली का सपना देखा था, इनेलो एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा में लाकर चौधरी देवीलाल के सपनों को पूरा करेगी।
विज्ञापन


जाट आरक्षण सरकार द्वारा पैदा की गई समस्या
जाट आरक्षण पर उन्होंने कहा कि यह सरकार द्वारा पैदा की गई समस्या है और सरकार इस मुद्दे को लटकाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी आरक्षण को लेकर सरकार ने एक षड्यंत्र के तहत जनता को आपस में लड़वाकर आपसी भाईचारा बिगाड़ने का खेल खेला था, जबकि आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं और परोक्ष रूप से धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद हलका में विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है।

...नहीं तो संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा
चौटाला ने कहा कि नहर खुदाई हेतु प्रदेशभर से लाखों लोग कस्सी लेकर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आया है और इसे लागू करवाना केंद्र सरकार की जिम्मेवारी है, नहीं तो संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर की पंचायतों से नहर के मुद्दे पर प्रस्ताव लिए जा रहे हैं और वे शीघ्र ही प्रधानमंत्री से मिलकर उन प्रस्तावों को उन्हें सौंप कर नहर का पानी प्रदेश में लाने का आग्रह करेंगे। इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष पदम जैन, सिरसा विधायक मक्खन लाल सिंगला, पूर्वमंत्री भागी राम, युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, हलका अध्यक्ष अभय सिंह खोड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें