फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बेरोजगारी पर आप का मनोहर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन

Fri, 09 Feb 2024 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर के आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सिरसा। आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय भीमराव आंबेडकर चौक पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां और राष्ट्रीय परिषद सदस्य वीरेंद्र कुमार ने खट्टर सरकार पर रोजगार के मामले में युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने तख्तियां लहराकर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा पच्चीस लाख पार कर गया है जबकि दो लाख नौ हजार स्वीकृत पद खाली पड़े हैं। जिन्हें पिछले नौ साल में नहीं भरा गया है। रोजगार देने के बजाय लगातार बड़े-बड़े जुमले उछाल कर ठगा गया है। प्रदेश में रोजगार न मिलने के कारण युवा नशे की गर्त में गिर रहे हैं। इससे अनेक परिवारों की अगली पीढ़ी के हित प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया कि अगर पंजाब में आप की सरकार बीस महीनों में 42,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे कर युवाओं का भविष्य संवार सकती है तो हरियाणा सरकार अपने नौ साल के कार्यकाल में ऐसा क्यों नहीं कर सकी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार में शामिल भाजपा और जजपा नेता भ्रष्टाचार को नहीं रोक सके। कई लोगों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। युवाओं के रोजगार का मुद्दा तो उनको याद भी नहीं है। इस मौके पर पूनम गोदारा, कविता नागर, मैक्स साहुवाला, गुरभेज सिंह, बलविंदर बराड़, संदीप कौर, जसदेव सिंह निक्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें