फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोरियर कार्यालय के बाहर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड स्थित कोरियर कार्यालय के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित काशी राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो नोहरिया बाजार, मोचियों वाली गली का रहने वाला है। उसका आकाश गंगा कोरियर के नाम से फर्स्ट फलोर, नजदीक वर्ल्ड ऑफ टायटेन, डबवाली रोड में कार्यालय है। 8 फरवरी को उसने अपनी बाइक रात 7 बजे कार्यालय के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी। जब उसने रात 9 बजे बाहर आकर देखा तो वहां से बाइक गायब मिली। उसने अपने स्तर पर आसपास बाइक तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर के बाहर से बाइक चोरी

सिरसा। शिव चौक स्थित मुलतानी कॉलोनी में घर से बाहर से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो मुलतानी कॉलोनी का रहने वाला है। 8 फरवरी को उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह घर से बाहर आया तो देखा बाइक वहां पर नहीं है। इस दौरान अपने स्तर पर बाइक की काफी तलाश की लेकिन नहीं पता चला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें